रांची, अगस्त 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल, बरियातू, रांची के रजिस्ट्रार-सह-सचिव के पद पर प्रशासनिक बदलाव किया है। विभागीय आदेश के अनुसार वर्तमान रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पांडेय के स्थान पर रंजीत कुमार चौधरी को औपबंधिक प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहायक निदेशक (औषधि)-1 के पद पर कार्यरत हैं। विभाग ने उन्हें झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार प्रदान किया है। विभागीय कार्यालय आदेश में कहा गया है कि प्रशांत कुमार पांडेय को 14 अक्तूबर 2024 से झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार दिया गया था। इसके बाद तीन जुलाई 2026 को झारखंड स्टेट फा...