बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो के सेक्टर-9 स्थित झारखंड स्टील वर्कर्स यूनियन के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड-बोकारो के प्रसिद्ध लोक होली गीत गायक व्यास सुनील सिंह, अयोध्या ठाकुर एवं शर्मा ने रंगारंग प्रस्तुति दी। पारंपरिक होली गीतों पर कलाकार स्वयं भी झूमे-नाचे और उपस्थित लोगों को भी नृत्य के लिए मजबूर कर दिया। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के महामंत्री अजय सिंह का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति सभी ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष सरयू केवट, संयुक्त महामंत्री दीपक कैबर्त, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, सचिव संदीप कुमार, मशीन शॉप अध्यक्ष सीत...