जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- आरडीसीए और सरला बिरला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 30 अगस्त को द्वितीय झारखंड स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। अंडर-7 बालक वर्ग में ईएसडीसीए के विहान प्रदीप मोरे 4 अंक के साथ विजेता बने। अंडर-7 बालिका में आरडीसीए की ईशानवी सिन्हा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-9 बालक वर्ग में आरडीसीए के कृषांक रिदित 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में ईएसडीसीए की टी. निहारिका विजेता बनीं।अंडर-11 बालक में ईएसडीसीए के विवान बसाक और बालिका में नायरा आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालक में ईएसडीसीए के शशिश कुमार सिंह तथा बालिका में ...