झारखंड से 30 लीटर देसी शराब लेकर आ रहा कोठी में धंधेबाज गिरफ्तार
गया, सितम्बर 30 -- कोठी थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात वाहन जांच के दौरान 30 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कैलाश यादव इमामगंज प्रखंड के काशीवार गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड के प्रतापपुर जंगल से देसी शराब लेकर धंधेबाज इमामगंज की ओर आ रहा है। इसके बाद रंजिता पहाड़ी के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान कैलाश यादव को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.