रांची, जुलाई 31 -- झारखंड से बिहार की तरफ जाने वाले रूट पर रेलवे यात्रियों के लिए बुरी खबर है। राजेंद्र पुल और दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड में प्रस्तावित इंटरलॉकिंग के मद्देनजर सितंबर अंत से अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित रूटों से चलेंगी। रेलवे ने 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस को 25 सितंबर व दो अक्तूबर को, 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस को 26 सितंबर, तीन अक्तूबर को तथा 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस को एक अक्तूबर को तथा 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस को दो अक्तूबर रद्द करने की घोषणा की है। 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस और 13035 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस तथा 13036 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रे...