झारखंड साहित्य संगम जिला समिति का हुआ पुनर्गठन
लोहरदगा, जून 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड साहित्य संगम की लोहरदगा जिला इकाई की बैठक में संगठन की नई जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से शायर फिरोज अंसारी 'राही' को जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि अली रजा अंसारी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। रामचंद्र गिरि को भी संरक्षक बनाया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। नई कमेटी में एनामुल हक को उपाध्यक्ष और मुमताज अहमद को संयुक्त सचिव और कय्यूम खान को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि संगठन जिले में नियमित रूप से कवि सम्मेलन, मुशायरा, साहित्यिक गोष्ठी, पुस्तक परिचर्चा, विचार-विमर्श कार्यक्रम और युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। यह भी पढ़ें- 43 वें जिला स्थापना महोत्सव समारोह आयोजन समिति ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.