रांची, मार्च 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल-2025 के विरोध में मंगलवार को देशभर के साथ झारखंड में भी बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) और नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) और इसकी अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों ने राज्य के विभिन्न बिजलीघरों, ट्रांसमिशन केंद्रों, वितरण कार्यालयों और जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रस्तावित बिल का विरोध किया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और इंजीनियरों ने कहा कि यह बिल किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं, बिजली कर्मचारियों और देश की संघीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। प्रदर्शनकारियों ने इस...