बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार व पंजाब नैशनल बैंक के बीच में राज्य के कर्मियों के लिए सैलरी सेविंग खाता को लेकर समझौता ज्ञापन किया गया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएनबी के पदाधिकारियों व राज्य सरकार की समझौते के फलस्वरूप पीएनबी नैशनल बैंक की सैलरी खातों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसमें मुख्यमंत्री सहित पीएनबी के अंचल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान पीएनबी में सैलरी खाता होने से मिलने वाली मुफ्त बैंकिंग सुविधाओं पर जानकारी दी गई। इस बाबत पीएनबी के अंचल प्रमुख ने इस समझौते को बेहतर बताया। कहा कि इससे राज्य के कर्मियों को 1.25 करोड़ तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, 2.5 करोड़ का हवाई दुर्घटना इंश्योरेंस, 10 लाख तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, एटीएम, चेकबुक, ड्राफ्ट आदि की सु...