रामगढ़, अप्रैल 16 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने पीवीयूएनएल के सीईओ एके सेहगल से औपचारिक मुलाकत किया। इस दौरान सीईओ ने पौधा भेंट कर जानकी यादव स्वागत किया। इसके बाद जानकी यादव ने कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही कई योजनाओं पर विचार विमर्श करते हुए प्रबंधन से साकारात्मक पहल करने की बात कही। इस अवसर पर जानकी यादव ने प्रबंधन से पिछड़ा समाज के मज़दूरों को सरकार से मिलने वाली सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। जिसपर प्रबंधन ने सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर इस पीवीयूएनएल के एचआर प्रमुख जियउल्लाह रहमान, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.