रांची, जनवरी 10 -- झारखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान मंजूर की गई प्रमुख घोषणाओं में पलामू में आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के लिए 101 करोड़ रुपए को मंजूरी दी गई है। वहीं, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। बोकारो के जैनामोड (तिलका मांझी चौक) से फुसरो पथ (निर्मल महतो चौक) के लिए 157.89 करोड़ की मंजूरी मिली है। गोड्डा के सैदापुर बियर योजना के लिए भी राशि को मंजूरी मिली है। कैबिनेट के फैसलों के अनुसार, झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को फैसलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये निर्णय शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विधायी प्रक्रियाओं स...