रांची, जनवरी 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सीता जलप्रपात परिसर में आजसू पार्टी का सिल्ली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जनभावनाओं के साथ खेल रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं और मंईयां योजना के नाम पर महिलाओं को छला गया है। सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार पेसा नियमावली के माध्यम से आदिवासियों की परंपरा और रूढ़िवादी पहचान मिटाने पर तुली है। ग्राम सभाओं को मजबूत करने के बदले उनके अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने 25 लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन अब चंद लोगों को नियुक्ति देकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। समारोह में दो दर्जन से अधिक लोगों ने आजसू का दामन थामा, जिनका ...