सराईकेला, सितम्बर 4 -- खरसावां। जेपीएससी,जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान एवं भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान गुरुवार देर रात को छात्र आंदोलनकारी अग्रणी नेता देवेंद्र महतो ने खरसावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों का यात्रा कर लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में आमदा, राजखरसावां, उदालखाम चौक में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार को छिपाने एवं छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश झारखंड सरकार रच रही है। उन्होंने कहा कि विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच हो रहे टकराव के कारण झारखंड की जनता का विकास काम रुक रहा है। यह भी पढ़ें- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था बिगड़ रही है। झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि...