नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड सरकार और अन्य के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली केंद्र की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। केंद्र ने झारखंड सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाश मिश्रा को सेवानिवृति से महज एक दिन पहले राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अवमानना याचिका का उल्लेख करते हुए इस पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया। इस पर सीजेआई ने कहा कि केंद्र की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट इससे संबंधित अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई करने वाला है जिनमें मिश्रा को झारखंड का पुलि...