रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने झारखंड सरकार की ओर से प्रस्तुत 2026-27 पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। कहा कि यह बजट पूरी तरह जनविरोधी, दिशाहीन और खोखले वादों से भरा हुआ है। इसमें न तो युवाओं के लिए रोजगार की ठोस व्यवस्था है और न ही किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान की कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है। राज्य में बढ़ती बेरोज़गारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह मौन है। बजट में उद्योगों की स्थापना, स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा निवेश बढ़ाने के लिए कोई ठोस रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं में निराशा है। कृषि क्षेत्र को लेकर भी सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। किसानों को सिंचाई, बिजली, बीज-खाद, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.