रांची, नवम्बर 11 -- झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में कैंसर की शुरुआती जांच और इलाज की आधुनिक सुविधा जल्द विकसित करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। एक डॉक्टर होने के नाते वे मरीजों का दर्द समझते हैं, इसलिए प्राथमिकता यह है कि पैसे की कमी से किसी मरीज का इलाज न रुके। मंत्री के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को जिला स्तर पर ही शुरुआती अवस्था में बीमारी की पहचान और उपचार से जोड़ना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संदिग्ध मरीजों को विशेषज्ञ अस्पतालों से जोड़कर ज...