दुमका, अप्रैल 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। 19 अप्रैल रविवार को दुमका जिला के 19 केंद्रों पर आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (वि० सं०-1/2026) की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली (पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक) एवं द्वितीय पाली (अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक) आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में एसपी महिला कॉलेज एयरपोर्ट रोड, नेक्सट टू डीसी रेसीडेन्स दुमका, राजकीय शास्त्री स्मार्क मध्य विधालय दुमका खुटांबांध दुमका, राजकीय मध्य विधालय डंगालपाड़ा नगरपालिका चौक दुमका, एएन डिग्री कॉलेज दुमका नियर रेलवे स्टेशन नेतुर पहाड़ी दुमका, एएन इंटर कॉलेज दुमका नेतुर पहाड़ी नियर हाईवे दुमका, वेशटर्न इंगलिश स्कूल बलियाडंगाल रिंग रोड दुमका, राजक...