पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए मेदिनीनगर सदर अनुमंडल की एसडीएम सुलोचना मीणा ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आदेश के अनुसार 19 अप्रैल अर्थात रविवार को जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के परिधि में बुढ़ा एवं अपंग को छोड़कर कोई भी व्यक्ति हथियार लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा, अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा। यह भी पढ़ें- जेपीएससी की परीक्षा आज, 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थ...