साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा में 60.40% फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। 39.60 फीसदी अनुपस्थित थे। परीक्षा केंद्रों में राजस्थान इंटर स्कूल, पब्लिक हाई स्कूल, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी व हिंदी माध्यम), साहिबगंज कॉलेज, सेंट जोसफ एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, संध्या इंटर कॉलेज, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, अपग्रेड नगरपालिका गर्ल्स हाई स्कूल तथा पीएम श्री अपग्रेड मिडिल स्कूल बड़ा पंचगढ़ शामिल थे। यह भी पढ़ें- झारखंड संयुक्त अ...