साहिबगंज, अप्रैल 9 -- साहिबगंज। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा(सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन किया जायेगा। इस परीक्षा के संचालन के लिए साहिबगंज में भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिला मुख्यालय में इस परीक्षा के कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें कुल 3653 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला के सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए केन्द्राधीक्षक प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। आयोग की ओर से परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। उसी के अनुरूप सभी जिला को जहां भी परीक्षा केन्द्र होंगे तैयारी करने को कहा गया है। परीक्षा दो पाली में होगी व प्रत्येक पाली दो दो घंटे की होगी। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पत्र एवं द्वितीय पाली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.