रांची, अप्रैल 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से रविवार को ऑड्रे हाउस में आयोजित झारखंड श्री अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान खादी उत्पादों के प्रदर्शन के लिए फैशन शो हुआ। फैशन शो के माध्यम से बोर्ड की ओर से विकसित विशिष्ट उत्पाद और पारंपरिक खादी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कहा गया कि झारखंड खादी की एक समृद्ध विरासत रही है, जिसमें प्रामाणिक और अनूठे खादी उत्पादों का निर्माण किया जाता रहा है। वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप खादी को प्रासंगिक बनाए रखने के उद्देश्य से झारखंड खादी बोर्ड द्वारा उत्पाद नवाचार और विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई है। फैशन शो का उद्देश्य खादी के पारंपरिक स्वरूप और आधुनिकता के समन्वय को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाना था। इस मंच के माध्यम से यह दर्शाया गया कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.