आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- चांडिल, संवाददाता। जायदा में झामुमो की मजदूर इकाई झारखंड श्रमिक संघ की बैठक केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेंद्र मैती की अध्यक्षता में हुई। इसमें घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत पर कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण किया गया। मैथी ने कहा कि झारखंड श्रमिक संघ मजदूर हितों को लेकर क्षेत्र में आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि स्पंज आयरन कंपनियों के प्रदूषण के खिलाफ संघ जल्द चरणबद्ध आंदोलन करेगा। सोमेश चंद्र सोरेन की जीत की खुशी में जल्द अभिनंदन समारोह होगा। बैठक प्रफुल्ल सिंह मुंडा, श्रीराम मांझी, खुदीराम सिंह मुंडा, दिगंबर सिंह मुंडा, भैयालाल कर्मकार, दिगंबर सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.