रामगढ़, अप्रैल 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को भुरकुंडा स्थित प्रधान कार्यलय में हुई। इसकी अध्यक्षता पीवीयूएनएल पतरातू कमेटी के अध्यक्ष उदय अग्रवाल और संचालन सचिव वीरेंद्र यादव ने किया। इसमें मुख्य रूप से झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव हरिलाल बेदिया उपस्थित थे। बैठक में कई अहम मसले पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया।इसमें पीवीयूएनएल प्रबंधक से मजदूरों के सवाल पर वार्ता करने, राज्य सरकार के गइडलाईन के अनुसार औद्योगिक प्रतिष्ठानो में 75 प्रतिशत नियोजन पर व फैक्ट्री एक्ट के तहत न्यूनतम मजदूरी पर चर्चा करने के अलावा सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य मजदूरों के हक व अधिकार की रक्षा करना है। इसके लिए क्रमवार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कमेटी के सह सचिव इस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.