चतरा, जून 13 -- चतरा संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा परियोजना के विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण तथा विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की समीक्षा बैठक में जिले में कार्यरत संकुल साधनसेवी (सीआरपी) एवं प्रखंड साधनसेवी (बीआरपी) के कार्य निष्पादन की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित वार्षिक अनुश्रवण लक्ष्यों को पूर्ण करने वाले सीआरपी एवं बीआरपी को 3 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं करने...