रांची, अगस्त 7 -- झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही बाधित की और अदालत की निगरानी वाली समिति के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराए जाने की मांग की। मानसून सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक आसन के समीप आ गए और हेमंत सोरेन पद छोड़ो जैसे नारे लगाने लगे।भाजपा विधायकों ने विधानसभा में किया हंगामा भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनसे अपनी सीट पर लौटने का आग्रह किया। प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष के बार-बार आग्रह करने के बावजूद विपक्षी विधायक अपनी सीटों पर नहीं लौटे जिसके बाद महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्थगित कर दी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक...