पीटीआई, अगस्त 6 -- झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा जोर-शोर से उठने के आसार हैं। बुधवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाने और हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। वहीं, सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) ने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है और समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है।6 अगस्त से शुरू हो रहा मानसून सत्र राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में छात्रों के आंदोलन को सबसे अहम मुद्दा बताया गया। यह भी ...