नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- हजारीबाग में वन भूमि घोटाले के आरोपी विनय कुमार सिंह को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने विनय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। सात अक्तूबर को इस याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। विनय को एसीबी ने हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। इस संबंध में उनके भाई अजय कुमार सिंह ने याचिका दायर कर गिरफ्तारी को गलत बताते हुए चुनौती दी थी। कहा गया था कि गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया है। एसीबी की ओर से इसका विरोध किया गया। बताया गया कि विनय के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। साक्ष्य के आधार पर ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...