बाराबंकी, अगस्त 13 -- बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बाराबंकी इकाई ने गुरुवार को झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पटेल चौराहे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका गया। यह लाठीचार्ज झारखंड में जेपीएससी/जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुआ था। इसी घटना के विरोध में एबीवीपी की बाराबंकी इकाई ने यह प्रदर्शन आयोजित किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पटेल चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर जताया विरोध इस अव...