रांची, फरवरी 25 -- नामकुम, संवाददाता। झारखंड राय विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक नई जीवन-यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के कल्याण में करें। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व तीव्र परिव...