बोकारो, अक्टूबर 6 -- 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बोकारो के आदर्श प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो से चार अक्टूबर तक आर्चरी अकादमी, दुमका में किया गया। आदर्श टांडमोहनपुर, जैनामोड़ के निवासी हैं और उन्होंने बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आदर्श का चयन झारखंड तीरंदाजी टीम के लिए किया गया है। साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप-2026 के लिए भी क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 अक्टूबर तक जयपुर में होगा। आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेंद्र गुईया और कल्पना गुईया के मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- स्नेहा ने राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता मे...