बोकारो, जून 8 -- बोकारो जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से दोदिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता का समापन सोमवार को सेक्टर 2 ए स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 2 ए में किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से राज्य स्तर के व राष्ट्रीय स्तर के लगभग 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रांची सेंटर आफ एक्सीलेंसी की टीम प्रथम स्थन प्राप्त कर ओवर आल चैंपियन बना। द्वितीय स्थान साहेबगंज जिला को प्राप्त हुआ। जबकि तृतीय स्थान बोकारो जिला को प्राप्त हुआ। महिला, फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन तीनों वर्गों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर रांची और सीओई रांची ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। विशेष रूप से पुरुष वर्ग में उनके खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा। महिला वर्ग में गुमला और धनबाद की पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन क...