चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में प्रखंड चक्रधरपुर के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, (लीगल लिटरेसी क्लब) में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सूर्या नर्सिंग होम के नर्स एवं उनके सदस्यों के साथ सामंजस्य कर बच्चों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संरचना कार्य प्रणाली के बारे में बच्चों को बताया गया स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास है और सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है, बच्चों को डायरिया से कैसे बचाव करें, मानसिक स्वास्थ्य, सांप काटने के बाद कैसे उसकी रोकथाम किया जाए ,नाक से खून आना, पर्यावरण के साथ हाइजीन कैसे रखना है पर्यावरण को स्वच्छ...