लोहरदगा, जुलाई 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण का शुभारंभ मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र-केवीके लोहरदगा परिसर में विशेष कैंप आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, लोहरदगा तथा जिला प्रबंधक, प्रज्ञा केंद्र ने किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना के तहत मिलेट (मोटे अनाज) की खेती करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रति एकड़ Rs.3000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।कृषि यह भी पढ़ें- Sambhal News: मिलेट्स योजना में 47.50 लाख तक अनुदान, 10 जुलाई तक करें आवेदन विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मिलेट ...