दुमका, जून 6 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -पथरा गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना है। यह भी पढ़ें- नाटक से पर्यावरण संरक्षण का संदेशकार्यक्रम की गतिविधियाँ इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए...