गिरडीह, अप्रैल 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की डुमरी शाखा की बैठक जामतारा पंचायत भवन में सोमवार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव संघ के अनुमंडल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल अध्यक्ष सरफराज अंसारी, उपाध्यक्ष अनिल टुडू व अंजली टुडू, अनुमंडल मंत्री मोतीलाल महतो, संयुक्त मंत्री विनोद कुमार साव, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत महतो को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं बैठक में पंचायत सचिवों द्वारा अपने हक अधिकार के लिए संगठन को एक होकर संघर्ष करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा संगठन की मजबूती पर सहमति जताई गई। बैठक के माध्यम से कहा गया कि 8वां वेतन आयोग की अनुशंसा के साथ-साथ 18 माह का बकाया डीए के लिए भविष्य में आंदोलन करने के लिए तैयारी करने की बात कही गई। बैठक ...