रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य ताउलु प्रतियोगिता का आयोजन एक मार्च से बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी के वुशु हॉल में होगा। राज्य संघ के महासचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि 1 मार्च को ताइची, 8 मार्च को नानक्वान और 15 मार्च को चांगक्वान स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक स्पर्धा में न्यूनतम दो खिलाड़ियों की भागीदारी अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह आयोजन खिलाड़ियों के कौशल प्रदर्शन का मुख्य केंद्र रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...