झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बोकारो के तीरंदाजों का जलवा
बोकारो, अक्टूबर 6 -- बोकारो। दुमका में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बोकारो के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दुमका के करमदाधानी स्थित तीरंदाजी उत्कृष्टता केंद्र में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से पराजित कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर इंडियन राउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 667 अंक अर्जित कर रजत पदक भी अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्य स्तरीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.