हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का आठवां स्थापना दिवस विष्णुगढ़ बैंक परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सभी ग्राहकों के सहयोग से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बैंक द्वारा लाभुक क्षेत्र के ग्राहकों को संचालित कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल मुखिया उत्तम महतो ने कहा कि इस बैंक से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई तरह की वित्तीय सुविधाएं प्राप्त हुई है। जिससे लोग स्वरोजगार कर बेहतर जीवनयापन कर रहे हैं। नागी मुखिया कुंवर हांसदा ने भी बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए सखी मंडल को मिलने वाले लाभ की सराहना की। कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कम ब्याज से ऋण मिलने से लोग...