बोकारो, अप्रैल 14 -- बोकारो। झारखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से झारखंड राज्य अंडर 20 फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए झारखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी ने बताया स्वामी विवेकानंद अंडर 20 नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने को लेकर झारखंड राज्य अंडर 20 फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा। इसको लेकर झारखंड राज्य अंडर 20 फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल का आयोजन 18 अप्रैल को धनबाद के सिजुआ स्टेडियम में किया जाएगा। जिसमें राज्य के विभिन्न जिला के 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इसको लेकर फुटबॉल खिलाड़ी का जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2009 के बीच का होना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में हिस्सा लेने को लेकर फुटबॉल खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, खिलाड़ी का दो फ...