रांची, जून 1 -- झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई है। दोनों सीटें शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने से खाली हुई हैं। 1 से 8 जून तक नामांकन होगा और 18 जून को वोटिंग और मतगणना होगी। दोनों गठबंधनों की ओर से अभी कंडिडेट के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। एक सीट जीतने के लिए 28 वोटों की जरूरत है। सत्ताधारी जेएमएम वाले इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जिससे उसकी दो सीटों पर जीत तय मानी जा रही है जबकि 24 विधायकों वाले एनडीए को एक सीट के लिए भी चार अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या इन चुनावों में एनडीए कोई उलटफेर कर पाएगा? झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्म...