रांची, दिसम्बर 10 -- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को विधानसभा में खड़े हुए और प्रस्ताव रख दिया कि रांची का राज भवन अब बिरसा भवन कहलाएगा।दो राज भवनों के नए नाम प्रस्तावित मंत्री ने सदन में कहा कि रांची का मुख्य राज भवन का नाम बिरसा भवन होगा, भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में। वहीं दुमका का राज भवन सिदो-कान्हू भवन कहलाएगा, संताल विद्रोह के नायकों सिदो और कान्हू मुरमू के नाम पर होगा। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज भवन राज्य सरकार की संपत्ति है। संविधान के अनुच्छेद 154 के तहत राज्य की कार्यकारी शक्ति गवर्नर में होती है, इसलिए उनका कार्यालय भी राज्य का हिस्सा है। संपत्ति पर नाम रखने का पूरा अधिकार राज्य सरकार को है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 दिसंबर को पूरे देश में सभी रा...