रामगढ़, जून 29 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड रनर अकादमी की ओर से पीटीपीएस इमली पेड़ मैदान में रविवार को बालक और बालिका वर्ग के लिए 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में अकादमी और पतरातू प्रखण्ड के लगभग 200 धावकों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पटना ओवरऑल चैम्पियन, मुजफ्फरपुर रनरअपबालक वर्ग के परिणाम इसमें ​बालक वर्ग प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच बालक वर्ग के अंतर्गत विकास मुण्डा ने प्रथम स्थान, कैलाश कुमार ने द्वितीय स्थान तथा नीतिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही संजय कुमार और श्रवण कुमार महतो क्रमशः चौथे और पाँचवे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में पायल कुमारी ने प्रथम स्थान, राहिल कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा गुड़िया कुमारी...