रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के अपराध विज्ञान एवं पुलिस विज्ञान विभाग की ओर से भारतीय अपराध विज्ञान सोसाइटी (आईएससी) की रांची इकाई की शुरुआत बुधवार को हुई। उद्घाटन समारोह ऑनलाइन माध्यम से हुआ। इसके अपराध विज्ञान व आपराधिक न्याय प्रणाली के क्षेत्र में शैक्षणिक, शोध और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रजिस्ट्रार डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने कहा कि अपराध विज्ञान और पुलिस विज्ञान के क्षेत्र में शोध और अकादमिक सहयोग समय की आवश्यकता है और आईएससी की रांची इकाई विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगी। वहीं, सेवानिवृत्त आईपीएस व पूर्व महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारत सरकार- डॉ पीएम नायर ने बतौर मुख्य वक्ता अपराध विज्...