वार्ता, अप्रैल 15 -- झारखंड में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच सकता है। राज्य के सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे अधिक तापमानों में शामिल है। इससे पहले 4 अप्रैल को यहां 40.3 डिग्री और मेदिनीनगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.