झारखंड मोड़ में आम उत्सव व बागवानी मेला का आयोजन
दुमका, जून 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-झारखंड मोड़ साप्ताहिक हाट में गुरुवार को मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानी से जुड़े किसानों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उनकी आय बढ़ाने के प्रति जागरूक करना है। मेले में योजना के लाभुक किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के आमों को स्टॉल पर लगाया गया था। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसमें आम्रपाली, मालदो , जर्दालू, बम्बईया समेत कई उन्नत प्रजातियों के आम को रखा गया था। खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। आम की अच्छी बिक्री से किसानों में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- आम उत्सव सह बागवानी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.