रांची, अप्रैल 26 -- रांची। झारखंड मैथिली मंच की ओर से रविवार को हरमू स्थित विद्यापति दलान में माता जानकी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। पंडित सतीश कुमार मिश्र के सान्निध्य में बहिना प्रकोष्ठ की सदस्यों ने दो दर्जन कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र व शृंगार सामग्री भेंट की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। माता सीता के विभिन्न रूपों में सजे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और सामूहिक भोग वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विनय कुमार झा, जयंत कुमार झा, अरुण झा, भारतेंदु झा, बदरीनाथ झा, विट्टू झा, अनीता झा, अंजु झा, गीता मिश्र, स्वाति मिश्रा उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- त्याग, मर्यादा, धैर्य और शौर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं माता जानकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...