जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जैक ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षार्थी अब 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों के अनुमोदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल रखी गई है। परिषद् ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। परिषद् ने स्पष्ट किया है कि आवेदन तिथि में बदलाव के अलावा अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इस विस्तार से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...