रांची, सितम्बर 14 -- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखंड के सभी पात्र भारतीय नागरिकों विशेषकर युवाओं से अनुरोध किया है कि जो अभी भी मतदाता सूची के ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं वे ई-सीनेट या बीएलओ से सम्पर्क कर फॉर्म 6 और घोषणा पत्र अवश्य भरें। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 15 सितंबर दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वैसे सभी पात्र भारतीय नागरिक जो अर्हता तिथि एक अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं, वे 15 सितम्बर तक अवश्य फॉर्म 6 भरकर अपना नाम एसआईआर की मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर के द्वारा बने मतदाता सूची को परमानेंट डाक्यूमेंट के रूप में संधारित किया जाता है। यह भी पढ़ें- अब झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वाली खनिज गाड़ियों को देना होगा टैक्स वर्तमान में अर्हता तिथि ...