रांची, जून 10 -- Jharkhand Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के चुनाव के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के बीच कड़ा मुकाबला है। इंडिया गठबंधन के पास अपने 56 वोट हैं।जेएमएम नहीं लेगी रिस्क अगर इंडिया गठबंधन में झामुमो-कांग्रेस प्रत्याशी को सीधे 28-28 वोट मिले तो उनकी जीत पक्की है, लेकिन अगर एकाध वोट भी कम हुआ तो द्वितीय वरीयता के आधार पर फैसला होगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि झामुमो प्रत्याशी को 30 से अधिक वोट मिलेंगे। पार्टी दो-चार वोट अतिरिक्त लेकर चलेगी, ताकि किसी कारण से एक-दो वोट रद्द भी होते हैं तो भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जाए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी को द्विती...