चांडिल, अक्टूबर 31 -- ईडी ने 290 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण घोटाले में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। ईडी की अलग-अलग टीमों ने झारखंड के चांडिल सहित बंगाल के हावड़ा, हुगली के उत्तरपाड़ा, लेक टाउन और आसनसोल में कंपनी से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा सहयोगियों के ठिकानों पर जांच-पड़ताल की।क्या हैं आरोप छापे के दौरान भारी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह स्थित बंद कोहिनूर स्टील कंपनी परिसर में भी टीम ने करीब आठ घंटे तक जांच की और वीडियोग्राफी कराई। जांच के अनुसार, कंपनी ने खूंचीडीह गांव में 66 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट लगाने के नाम पर वर्ष 2008 से 2013 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व वाले कंसोर्टिय...