लातेहर, मार्च 29 -- झारखंड की एक अदालत ने गैंगरेप के 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन सभी को एक नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने इनमें से हर एक पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न चुका पाने की स्थिति में उन्हें 2 साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। झारखंड के लातेहार जिले की एक अदालत ने शनिवार को नाबालिग से गैंगरेप के मामले में 6 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) संजय कुमार दुबे की अदालत ने करीमन गंझू (38), मुकेश गंझू (27), सुरेश गंझू (29), पिंटू गंझू (25), बीरेंद्र गंझू (23) और रोहित ओरांव (25) को उम्र कैद की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- झारखंड BJP ने बनाए 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्रियों का भी ऐलान अदालत ने उन्हें आईपीस...